फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बेटे संग पहुंचे पूर्व CM एनडी और बैठ गए धरने पर, तस्वीरें

Sat, 17 Dec 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
एनडी तिवारी - फोटो : AmarUjala
पूर्व मुख्यमंत्री एवं वयोवृद्ध नेता एनडी तिवारी नियमितीकरण की मांग पर आंदोलनरत उपनलकर्मियों के समर्थन में शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। तिवारी ने तीन साल से कार्यरत उपनलकर्मियों को विभागीय संविदा और पांच साल से कार्यरत कर्मियों को नियमित करने की पैरवी की।
विज्ञापन

2 of 6
ND Tiwari - फोटो : AmarUjala
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पूर्व सीएम उपनलकर्मियों के समर्थन में परेड ग्राउंड धरनास्थल पहुंचे। तिवारी के साथ उनकी पत्नी उज्ज्वला शर्मा और पुत्र रोहित शेखर भी थे। तीनों उपनलकर्मियों के समर्थन में वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

3 of 6
ND Tiwari - फोटो : AmarUjala
तिवारी ने कहा कि उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए उपनल का गठन किया था। बाद में सरकारों की ओर से ठोस नीति नहीं बनाने के कारण आज उपनलकर्मी आंदोलन को मजबूर हैं।

4 of 6
ND Tiwari - फोटो : AmarUjala
उपनलकर्मियों को नियमितीकरण और संविदा में शिथिलता देने के संबंध में वे मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। वहीं, रोहित शेखर ने कहा कि सरकार लगातार उपनलकर्मियों की उपेक्षा कर रही है।
विज्ञापन

5 of 6
ND Tiwari - फोटो : AmarUjala
उन्होंने उपनलकर्मियों पर पिछले दिनों हुए लाठीचार्ज की निंदा भी की और कहा कि सरकार उपनलकर्मियों को उनका हक देने के बजाय उत्पीड़न पर उतारू हो गई है। अपराह्न करीब चार बजे पूर्व सीएम तिवारी धरने से वापस चले गए। उधर, उपनलकर्मियों का धरना शुक्रवार को 23वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नारायण दत्त तिवारी - फोटो : file photo
वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनके नियमितीकरण और संविदा का शासनादेश नहीं हो जाता, वे आंदोलन जारी रखेंगे। धरने में उपनल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भावेश जगूड़ी, प्रकाश मेहता, पवन सिंह रावत, नीरज घेड़िया, लक्ष्मी, रजनी, अनमोल पांडे, रुचिका, नीता भंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें