nd tiwari
केंद्र में वित्त, विदेश, उद्योग, श्रम सरीखे अहम मंत्रालयों की कमान संभाल चुके एनडी को जब उत्तराखंड सरीखे छोटे राज्य की कमान सौंपी गई तो उत्तराखंड की आंदोलनकारी शक्तियां असहज और स्तब्ध थी। सियासी जानकारों की मानें तो असहज तो एनडी भी थे, जो प्रधानमंत्री की कुर्सी से चंद कदम फासले से एकाएक सुदूर उत्तराखंड भेज दिए गए थे। 'मेरी लाश पर उत्तराखंड बनेगा’ कहने वाले एनडी को कांग्रेस हाईकमान ने उसी राज्य का मुखिया बना दिया था। उनके इस कथन ने एनडी का हमेशा प्रेत की तरह पीछा किया।