हाईकोर्ट ने शुक्रवार को निजी स्कूलों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एनसीईआरटी) की किताबों को लागू करने के फैसले को सही माना। अंतरिम आदेश पारित करते हुए न्यायालय ने किताबों को लागू करने के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे सख्त कदमों पर रोक लगाई और स्कूल संचालकों, प्रकाशकों से कहा कि वे अपनी उन्हीं किताबों को लागू कर पाएंगे जिनका मूल्य परिषद की किताबों के मूल्य के बराबर हो।