इस साल नवरात्र रविवार को शुरू हो रहे हैं। इससे ऐसा शुभ संयोग बन रहा, जिसमें शुरू किए गए सभी कार्य सफल होंगे।
विज्ञापन
2 of 7
puja aarti
ज्योतिषाचार्य पीएसए राणा ने बताया कि 18 मार्च को गुड़ी पड़वा से चैत्र मास के नवरात्र और हिन्दी नववर्ष की शुरुआत हो रही है। नवरात्र की शुरुआत में सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
puja aarti
इस बार रविवार से नवरात्र शुरू होने से ये भी शुभ योग बन रहा है। रविवार के कारक सूर्य देव हैं। इस योग में शुरू किए गए काम जल्दी सिद्ध होते हैं और काम में बाधाएं आने की संभावनाएं भी काफी कम रहती हैं।
4 of 7
डेमो
- फोटो : डेमो
इस बार 25 मार्च को अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ है। इस वजह से 8 दिन के नवरात्र रहेंगे। नवरात्र में देवी पूजा के साथ ही इन उपायों करने से किस्मत खुल जाएगी।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो
- फोटो : डेमो
नवरात्र पर जरूरतमंद लोगों को भोजन और धन का दान करने से पुराने सभी पापों का बुरा असर कम होता है और पुण्य की बढ़ोतरी होती है। नवरात्र में व्रत करने वाले को केले, आम, पपीता आदि का दान करें।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो
- फोटो : डेमो
नवरात्र में विशेष रूप से देवी मां के मंत्रों का जाप करना चाहिए। यदि आप चाहें तो दुर्गा शप्तसती का पाठ भी कर सकते हैं। पूजन में साफ-सफाई और पवित्रता व मंत्र जाप में उच्चारण सही होना चाहिए।
इस मंत्र की करें स्तुति- या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
देवी पूजा करते समय हार-फूल, प्रसाद, कुमकुम, चंदन, चावल आदि पूजन सामग्री के साथ ही शहद और इत्र अनिवार्य रूप से चढ़ाना चाहिए। शहद और इत्र चढ़ाने से देवी मां की कृपा सदैव बनी रहती है और भक्त का व्यक्तित्व आकर्षक बनता है।