फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल में सफर करने वालों के लिए बड़े काम का है रेलवे का यह नया नंबर, याद कर लीजिए

Mon, 12 Mar 2018 08:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
डेमो - फोटो : डेमो
रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे अच्छी खबर लेकर आया है। जी हां, रेलवे ने एक नंबर जारी किया है। इस नंबर को याद रखेंगे तो टीटीई अपनी मनमानी नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

2 of 8
money
ट्रेन में कन्फर्म सीट देने की एवज में टीटीई या कोई अन्य रेल कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो आप इसकी शिकायत सीधे भारतीय रेलवे से कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
helpline
रेलवे से जुड़ी किसी भी तरह हेराफेरी की शिकायत आप रेलवे से कर सकते हैं। इसके लिए रेलवे ने एक नया नंबर जारी किया है। 155210 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
 
 

4 of 8
Railways
यहां आप इंडियन रेलवे से जुड़ी किसी भी सर्विस के लिए 24 घंटे शिकायत कर सकते हैं और सलाह दे सकते हैं। शिकायतकर्ता इंडियन रेलवे के पोर्टल www.coms.indianrailways.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
मोबाइल ऐप
इंडियन रेलवे का ऐप 'इंडियन रेलवे सीओएमएस मोबाइल ऐप' डाउनलोड करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। रेलवे के जारी किए एसएमएस नंबर 9717630982 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
website
सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रेविएंस रिड्रेस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम की वेबसाइट पर जाकर भी कंप्लेंट दर्ज करा सकते हैं। यहां शिकायत करने पर आपको कंप्लेंट नंबर मिलेगा। इस नंबर के जरिए आप अपनी शिकायत पर की गई कार्रवाई को ट्रैक कर सकते हैं।



 
विज्ञापन

7 of 8
Twitter Announced Supports 50 Character Display Names
शिकायतकर्ता रेलवे के ट्विटर पेज twitter@RailMinIndia और फेसबुक पेज facebook.com/RailMinIndia पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
loss money
रेलवे सूत्रों के मुताबिक 2015 से 2017 तक करीब 18,500 रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ करप्शन की शिकायतें आई है। सबसे ज्यादा शिकायतें 6,121 नॉर्थन रेलवे की आईं है। साल 2016 में रेलवे के 11,200 कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें आईं थी। इन्हीं के कारण रेलवे ने अपना नया नंबर जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें