फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Science Day: दुश्मनों के दांत खट्टे करेगा 12वीं के छात्र का ये ड्रोन, गन के साथ लगे हैं बम ड्राॅपर

Tue, 28 Feb 2023 05:55 PM IST
अलका त्यागी विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
ड्रोन बनाने वाला छात्र शुभम काला - फोटो : अमर उजाला
अब तक आठ ड्रोन बना चुके उत्तराखंड के 12वीं के छात्र शुभम काला का नया प्रोजेक्ट भी आकार लेने लगा है। इस बार वह ऐसा ड्रोन बना रहे हैं जो दुश्मन देशों के दांत खट्टे कर देगा। इसमें गन प्वाइंट के साथ ही बम ड्राॅपर भी लगे होंगे।

यह उड़ते हुए ही हमला कर सकेगा। इसमें पैराशूट भी है, जिससे खराब होने या बैटरी खत्म होने पर यह सीधे नीचे नहीं गिरेगा। रेकी के दौरान यह ड्रोन दुश्मन के रडार में न आए, इसके लिए यह अपना ढांचा ही बदल लेगा।

Roorkee: दो छात्रों ने बनाया Smart Helmet...बिना पहने बाइक नहीं होगी चालू...एक नहीं कईं खूबियां हैं इसमें

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में 12वीं में पढ़ने वाले शुभम का दावा है कि चार किलो वजनी ड्रोन 20 किमी तक की उड़ान भर पांच किलो तक वजन ढो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल से होगी निगरानी
कैमरे लगे होने के कारण मोबाइल या कंप्यूटर से इसकी निगरानी हो सकेगी। इसकी गति 180 किमी प्रति घंटा तक होगी, यह जमीन से 8 किमी ऊपर उड़ सकेगा। इसलिए आसानी से नजर में नहीं आएगा।
विज्ञापन

3 of 5
ड्रोन बनाने वाला छात्र शुभम काला - फोटो : अमर उजाला
एल्युमिनियम के ड्रोन भी बनाए
शुभम ने नौंवी कक्षा में पहला ड्रोन तैयार किया था। उड़ान के दौरान प्लास्टिक से बने ड्रोन के कुछ उपकरण जल गए थे। फिर उन्होंने ड्रोन को नए डिजायन के साथ अपडेट किया। स्वयं के डिजायन के साथ कक्षा 11वीं में उन्होंने पहली बार एल्युमिनियम के दो ड्रोन तैयार किए, जो उड़ान में सफल रहे। 

4 of 5
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञान महोत्सव में चयन
शुभम का यह मॉडल राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए चुना गया है। शुभम ने बताया कि ड्रोन दो माह में तैयार हो जाएगा। जीआईसी में भौतिकी प्रवक्ता नरेश जमलोकी ने बताया कि शुभम का ड्रोन मॉडल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव बोर्ड परीक्षा के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्रोन बनाने वाला छात्र शुभम काला - फोटो : अमर उजाला
दो लाख का खर्च आएगा
ड्रोन बनाने में 2.10 लाख रुपये का खर्च आ रहा है। शुभम के पिता राजेंद्र प्रसाद काला व मां सरिता काला ने बताया कि प्रशासन ने 50 हजार इस काम के लिए दिए हैं। शुभम ने ड्रोन के लिए बंगलूरू, मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली से आधुनिक उपकरण मंगवाए हैं। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने कहा कि ड्रोन को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें