नैनी रिट्रीट के जीएम आनंद मेहता ने बताया कि बुकिंग कुछ कम जरूर हुई है लेकिन उनके द्वारा भी पर्यटकों को आश्वस्त किया जा रहा है कि उन्हें यहां आने पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। मनु होटल के स्वामी मुजर्रफ समेत प्रिम रोज, अलका होटल, क्लासिक, शेरवॉन होटल वेलकम पार्क, एलफिस्टन समेत कई अन्य होटलों ने भी अतिथियों के लिए कई इंतजाम किए हैं।