फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Nainital Accident: शादी से हंसी-खुशी लौट रहे थे तीन युवक, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा, दो दिन बाद खाई से मिले शव, तस्वीरें...

Fri, 20 Nov 2020 01:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में नैनीताल-भवाली मार्ग पर भुमियाधार के पास एक सेंट्रो कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे का पता भी दो दिन बाद लगा।  

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सीओ विजय थापा के मुताबिक, तीनों युवक हल्दूचौड़ और कुसुमखेड़ा के रहने वाले थे, जो 18 नवंबर को किसी विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। शादी से लौटते समय उनकी कार मस्जिद मोड़ के पास करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। 

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद से ही वे तीनों लापता थे। शादी से जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। खोज बीन के दौरान आज एक कार के खाई में गिरे होने की सूचना पुलिस को मिली। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, खाई ज्यादा गहरी होने के कारण शवों को निकालने में भी काफी दिक्कत हुई। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त गणेश (26) पुत्र जयकिशन, गिरीश (25) निवासी हल्दूचौड़ जग्गी व शुभम कांडपाल (26) निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी के रूप में हुई है 
Next
AU ऐप में पढ़ें