फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami: उत्तराखंड में यहां खेली गई दूध-मक्खन की होली, देवता की डोली के साथ झूमे ग्रामीण, देखें तस्वीरें

Tue, 02 Aug 2022 07:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
विज्ञापन
1 of 5
नाग पंचमी पर दूध मक्खन की होली - फोटो : अमर उजाला
नाग पंचमी पर्व पर यमुनोत्री क्षेत्र के कुपड़ा गांव स्थित शेषनाग महाराज देवता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया जिसमें शेषनाग महाराज देवता की मूर्ति का दूध मक्खन से अभिषेक किया गया। साथ ही देवता की डोली के सानिध्य में दूध-मक्खन की होली खेली गई। 

विकासखंड नौगांव के कुपड़ा गांव में शेषनाग महाराज का पौराणिक मंदिर स्थित है। यहां प्राचीन काल से नाग पंचमी पर्व पर विशेष पूजा अर्चना व धार्मिक मेले का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को पर्व पर सबसे पहले मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना, दूध-मक्खन का अभिषेक किया गया।

मेले में रर्वाइं क्षेत्र के साथ उत्तरकाशी, टिहरी व देहरादून आदि क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने शेषनाग महाराज देवता की डोली के साथ तांदी नृत्य किया। पर्व पर मंदिर परिसर को केदार पाती, ब्रह्मकमल आदि फूलों से सजाया गया। मेले में राजराजेश्वरी देवी की डोली भी शामिल हुई। 
विज्ञापन

2 of 5
नाग पंचमी पर दूध मक्खन की होली - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष नौगांव शशि मोहन राणा, एसओ बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा, राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र रावत, भगत सिंह, अनोज उनियाल, चित्रमोहन, रोहित पंवार, चंद्रमोहन राणा, शरद चौहान, लोकेश चौहान, अनोज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 5
नाग पंचमी पर दूध मक्खन की होली - फोटो : अमर उजाला
वहीं, नाग पंचमी के पर्व पर नागदेव स्थित नागेश्वर मंदिर में दुग्धाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, मंदिर समिति के केशर सिंह ने बताया कि नाग पंचमी का धार्मिक व आध्यात्मिक गूढ़ महत्व है।

4 of 5
नाग पंचमी पर दूध मक्खन की होली - फोटो : अमर उजाला
आज के दिन नागदेव की आराधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस अवसर पर ईओ पालिका प्रदीप बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य गौरव रावत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी विनोद दनोशी, प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस भाष्कर बहुगुणा, मनोज बिष्ट, पीएस पंवार, अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाग पंचमी पर दूध मक्खन की होली - फोटो : अमर उजाला
वहीं, देहरादून में भी प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर, सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर, पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय, धर्मपुर स्थित हनुमान मंदिर समेत शहर भर के मंदिरों में नाग देवता का विधि-विधान से पूजन किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें