मिथक कहें या सच्चाई उत्तरकाशी के संग्राली गांव की रामलीला में जो भी राजा जनक का किरदार निभाता है उसे संतान प्राप्ति होती है। गांव के लोग प्राय: नि:संतान व्यक्ति को राजा जनक का पात्र बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
ramlila
- फोटो : shriramleelauttarkashi.org
यह सिलसिला दशकों से चलता आ रहा है। इस वर्ष भी शादी के बाद तीन साल से बच्चे की किलकारी के लिए तरस रहे शंभू प्रसाद नैथानी बीते साल रामलीला में राजा जनक का पात्र बने और रविवार 18 सितंबर को घर में बेटी का जन्म हुआ।
विज्ञापन
3 of 7
ramila
- फोटो : shriramleelauttarkashi.org
वर्ष 1967 में छानियों में छिल्ले जलाकर संवाद लिखने और पेट्रोमैक्स की रोशनी में शुरू हुई संग्राली गांव की रामलीला भले ही समृद्ध न हो पाई हो, लेकिन राजा जनक के पात्र के साथ जुड़ा मिथक आज भी कायम है।
4 of 7
ramlila in uttarkashi
- फोटो : shriramleelauttarkashi.org
गांव के बुजुर्ग रामकृष्ण भट्ट, सूरजमणि नैथानी बताते हैं कि गांव की रामलीला में सीता के पिता राजा जनक का अभिनय करने वाले व्यक्ति को संतान प्राप्त होती है।
विज्ञापन
5 of 7
ramlila in uttarkashi
- फोटो : shriramleelauttarkashi.org
शुरूआती वर्षों में ही यह मिथक पुष्ट होने पर गांव में यह परंपरा चली आ रही है कि शादी के बाद नि:संतान रहने वाले व्यक्ति को ही जनक के पात्र के लिए चयनित किया जाता है।
विज्ञापन
6 of 7
ramlila in uttarkashi
- फोटो : shriramleelauttarkashi.org
इन्हें प्राप्त हुआ संतान सुख
संग्राली गांव के स्व. महिमानंद भट्ट, ज्योति प्रसाद नैथानी, स्व. सुरेशानंद नौटियाल, रुद्रेश्वर प्रसाद भट्ट, लक्ष्मी प्रसाद नैथानी, सूर्यप्रकाश नौटियाल, सुबोध भट्ट, प्रमोद भट्ट, संतोष सेमवाल आदि को शादी के कई सालों बाद भी संतान प्राप्त नहीं हुई। रामलीला में राजा जनक बनने के बाद ये लोग पिता बने।