फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पास सड़क खुदाई के दौरान मिली 'रहस्यमयी' गुफा, अंदर का नजारा देख हैरानी में लोग, तस्वीरें...

Tue, 18 Aug 2020 12:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 7
पिथौरागढ़ में मिली रहस्यमयी गुफा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कनालीछीना विकासखंड के खनपर गांव में मंदिर के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण के दौरान की जा रही खुदाई में एक रहस्यमयी गुफा मिली है। यह गुफा 15 मीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी है। गुफा को अंदर से देखने वाले लोग भी हैरानी में हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पिथौरागढ़ में मिली रहस्यमयी गुफा - फोटो : अमर उजाला
इस गुफा के भीतर शिवलिंग की आकृति का सफेद पत्थर, जलधारा समेत अनेक कलाकृतियां हैं। दूरदराज से लोग गुफा को देखने पहुंच रहे हैं। लोग हैरान हैं कि जमीन के अंदर ऐसी आकृतियां कहां से आई हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
पिथौरागढ़ में मिली रहस्यमयी गुफा - फोटो : अमर उजाला
खनपर गांव के पास स्थित गुफा वाली माता के नाम से प्रसिद्ध मंदिर हैं। यहां पर धर्मशाला, सौंदर्यीकरण और आंगन का निर्माण किया जा रहा है। दो दिन पहले यहां पर पोकलैंड मशीन से चट्टानों को काटा जा रहा था। 

4 of 7
पिथौरागढ़ में मिली रहस्यमयी गुफा - फोटो : अमर उजाला
पोकलैंड ऑपरेटर नीरज ने बताया कि उन्हें पहाड़ी के अंदर छोटी सी गुफा दिखाई दी। निर्माण कार्य में लगे लोग गुफा के अंदर गए तो वहां श्वेत शिवलिंग, उसके ऊपर से टपकती जलधारा, जलकुंड, शंख और पहाड़ी में बनी तमाम कलाकृतियां नजर आईं। 
विज्ञापन

5 of 7
पिथौरागढ़ में मिली रहस्यमयी गुफा - फोटो : अमर उजाला
गुफा देखने पहुंच रहे लोगों की भीड़ को देखते हुए वहां कार्य रोक दिया गया है। प्रवेश द्वार के पास गुफा की ऊंचाई लगभग चार फीट और अंदर सात फीट है। गुफा को देखकर लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
पिथौरागढ़ में मिली रहस्यमयी गुफा - फोटो : अमर उजाला
खनपर निवासी हरीश तिवारी ने कहा कि गुफा को पाताल भुवनेश्वर की तर्ज पर विकसित किया जा सकता है। उन्होंने पुरातत्व विभाग से गुफा का सर्वेक्षण करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पिथौरागढ़ में मिली रहस्यमयी गुफा - फोटो : अमर उजाला
यह प्राकृतिक गुफा है। गुफा के भीतर जो भी आकृतियां इस तरह बनी होती हैं वह चूने की होती हैं। जिस स्थान पर यह गुफा है वह यातायात से जुड़ा हुआ है। ऐसे में पर्यटन की दृष्टि से यह बेहद लाभकारी हो सकता है। शीघ्र ही गुफा का सर्वेक्षण किया जाएगा। 
- चंद्र सिंह चौहान, पुरातत्वविद अल्मोड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें