इलाज के दौरान बिशन सिंह की अपने बच्चों और भाइयों से फोन पर लगातार बात होती रहती थी, लेकिन अगस्त में जब से वह चंडीगढ़ में भर्ती हुए बात कम होने लगी। आठ, नौ अगस्त को छोटे भाई जगत सिंह उनसे मिलने चंडीगढ़ भी गए। बेटे मनोज ने बताया कि पिता से उनकी फोन पर अंतिम बार बात 13 अगस्त को हुई थी। तब उन्होंने ठीक होकर जल्द आने की बात कही थी।