फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mv Act 2019: आरटीओ दफ्तार से लेकर प्रदूषण जांच केंद्र तक फुल, सुबह पांच बजे से लग रही लंबी लाइन

Wed, 18 Sep 2019 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
जांच केलिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
नए मोटर वाहन अधिनियन लागू होते ही देहरादून में प्रदूषण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस के लिए लोग का हुजूम उमड़ रहा है। बुजुर्ग हो या युवा या महिला या तो प्रदूषण जांच केंद्रों के बाहर लाइन लगाए खड़े मिल रहे हैं, या आरटीओ और इंश्योरेंस कार्यालयों पर। सबसे ज्यादा मारामारी प्रदूषण जांच के लिए मची है। 
विज्ञापन

2 of 7
जांच केलिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
जांच केंद्रों पर सुबह पांच बजे से लोग टोकन लेने के लिए खड़े हो जा रहे हैं। सात से आठ घंटे इंतजार के बाद ही प्रमाणपत्र बन पा रहे हैं। सरकार की ओर से पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण जनता सड़कों पर परेशान व लाचार घूम रही है। अधिनियम के तहत फिलहाल प्रदेश में अभी तक कोई भी चालान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 7
जांच केलिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
लेकिन नए अधिनियम में जुर्माने की राशि में भारी-भरकम बढ़ोत्तरी करने के चलते अब सड़क पर चलने के कायदे-कानून भी लोगों को याद आने लगे हैं। इसलिए तो अभी तक बिना लाइसेंस, इंश्योरेंस, टैक्स, प्रदूषण जांच के सड़कों पर फर्राटे भरने वाले सड़क,आरटीओ और इंश्योरेंस के दफ्तरों में घंटों लाइन लगाकर खड़े हैं। 

4 of 7
जांच केलिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा मारामारी अगर किसी के लिए वह है प्रदूषण जांच के लिए। मंगलवार को जब विभिन्न जांच केंद्रों पर जाकर स्थिति का आंकलन किया गया तो स्थिति विकट नजर आई। विकट इसलिए कि दून में मात्र 19 केंद्रों पर ही प्रदूषण की जांच चल रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
जांच केलिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
फार्म न होने के कारण कुछ जांच केंद्र बंद भी रहे।  जबकि दून में लाखों की संख्या में वाहन हैं। अधिनियम के बनने से पूर्व शायद ही किसी ने अपने वाहनों की प्रदूषण की जांच की हो। इसलिए हर कोई इस समय जांच केंद्रों पर तड़के पांच बजे ही पहुंच जा रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
जांच केलिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
हर केंद्र सात बजे के करीब खुलता है और दिनभर में मात्र 200 ही वाहनों की जांच हो रही है । लिहाजा केंद्र खुलते ही उनके आगे वाहनों का हूजूम उमड़ जा रहा है। सुबह सात बजे केंद्र पर पहुंचने वालों का दो या तीन बजे तक  ही नंबर आ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच केलिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
यानि उन्हें करीब सात से आठ घंटे उमस भरी गर्मी में खड़े रहना पड़ रहा है। इसके बाद भी उनका प्रदूषण प्रमाण पत्र बन पा रहा है। यह स्थिति एक प्रदूषण केंद्र पर नहीं, बल्कि हर प्रदूषण केंद्र की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें