फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: वीकेंड पर उमड़ा पर्यटकों का हुजूम, लगा तीन किमी लंबा जाम, 80 फीसदी होटल हुए पैक, तस्वीरें

Fri, 07 Apr 2023 10:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी में लंबे समय बाद बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इससे शहर के अधिकांश होटल पैक हो गए। वहीं, गांधी चौक-किंग क्रेग मार्ग पर करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। इससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Nainital: वीकेंड से पहले ही सरोवर नगरी में उमड़े सैलानी, पार्किंग स्थल हुए पैक, रुक-रुककर लगता रहा जाम

वीकेंड पर लगातार तीन दिन का अवकाश होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया। इससे शहर के पर्यटन स्थलों पर रौनक दिखाई दी। वहीं, गांधी चौक से लेकर किंग क्रेग और कैंपटी रोड पर दिनभर ट्रैफिक जाम से पर्यटकों को मुश्किलाें से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
मसूरी में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
होटल कारोबारियों को शनिवार को पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय बाद शुक्रवार को करीब 80 फीसदी तक होटल पैक हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
मसूरी में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि मसूरी में दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन मार्गों पर एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।

4 of 5
मसूरी में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पीएसी की एक प्लाटून मंगाई गई है। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मसूरी में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से आए पर्यटक देवांश तिवारी ने कहा कि मसूरी का मौसम बहुत खुशनुमा है। यहां आकर जो आनंद मिला वह कहीं और नहीं है। वहीं, मेरठ की प्रियंका सिंह ने कहा ट्रैफिक जाम में फंसने से थोड़ी थकान हो गई थी, लेकिन मसूरी पहुंचते ही सारी थकान दूर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें