मसूरी में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सभासद गीता कुमाईं ने कहा कि कार्रवाई सिर्फ छोटे लोगों पर की जा रही है, जिसका विरोध किया जाएगा। आरोप लगाया कि कैमल बैक में अवैध अतिक्रमण को चिह्नित करने के बाद भी नहीं हटाया गया। रसूखदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि अगर अतिक्रमण हटाना है, तो सभी का हटाया जाए, सिर्फ कुछ लोगों पर कार्रवाई ठीक नहीं है।