फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie Accident: हादसे में पांच छात्र-छात्राओं की मौत, एक की हालत गंभीर, तस्वीरें कर देंगी विचलित

Sat, 04 May 2024 11:46 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी में दर्दनाक हादसे की खबर सुबह-सुबह सामने आई, जिसमें पांच छात्रों की जान चली गई। एक छात्रा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। दर्दनाक हादसे की तस्वीरें विचलित करने वाली है। हादसा मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास हुआ। 


 
मसूरी में झड़ीपानी-चूनाखाला मार्ग पर शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। कार सवार पांच छात्र-छात्राओं की मौत हो गई। जबकि, एक छात्रा गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में शामिल चार छात्र-छात्राएं देहरादून के निजी कॉलेज में पढ़ते थे, जबकि एक छात्र पासआउट था। सभी कार से मसूरी घूमने आए थे।

पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। एक एंडेवर कार अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ते हुए करीब 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर आ गिरी। कार में दो छात्राएं और चार छात्र सहित कुल छह लोग सवार थे। सभी मसूरी घूमने के बाद लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने घायल तीन लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। एक छात्रा और एक छात्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि, एक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
मसूरी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में घायल नयनश्री (24) पुत्री संजय कुमार निवासी न्यू विकास एन्क्लेव रोहतक रोड मेरठ यूपी आईएमएस यूनिवर्सिटी की छात्रा है।

Dehradun, Uttarakhand: Five people died after a car lost control and fell into a deep ditch near Pani Wala Band on Mussoorie Dehradun Marg Jhadipani Road. Four boys and two girls studying at Dehradun IMS College had come to Mussoorie for a trip. 5 people have died in the accident…

pic.twitter.com/5mBox18hqG

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 4, 2024
विज्ञापन

3 of 5
मसूरी में दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमन, दिंग्याश, तनुजा आईएमएस यूनिवर्सिटी के छात्र थे। आशुतोष आईएमएस यूनिवर्सिटी से पासआउट था। जबकि, हृदयांश डीआईटी का छात्र था। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

4 of 5
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन शव पोस्टमार्टम के लिए मसूरी सिविल अस्पताल और दो शव देहरादून के दून अस्पताल में रखे गए हैं। हादसे का कारण चालक को नींद या तेज रफ्तार को माना जा रहा है। हालांकि, मामले में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...सड़क हादसा: नारसन बॉर्डर पर बस पुलिस चौकी में घुसी, मलबे के ढेर में तब्दील हुई चौकी, होमगार्ड और यात्री दबे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मसूरी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनकी गई जान

शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि हादसे में अमन सिंह राणा (22) पुत्र राजेश सिंह राणा निवासी शंकरपुर निकट डीआईएमएस कॉलेज गेट सहसपुर देहरादून, दिंग्याश प्रताप भाटी (23) पुत्र देवेंद्र सिंह भाटी निवासी पैटलवुड अपार्टमेंट, ज्वालापुर हरिद्वार, तनुजा रावत (22) पुत्री सोहन सिंह निवासी दुर्गा काॅलोनी रुड़की हरिद्वार, आशुतोष तिवारी (23) पुत्र वीर बहादुर तिवारी निवासी निकट थाना नागपानी, रमिला, ग्राउंड पैरामाउंट एक्सपोर्ट मुरादाबाद उत्तरप्रदेश और हृदयांश चंद्र (24) पुत्र हरीश चंद्र निवासी एटीपी काॅलोनी अनपरा सोनभद्र उत्तरप्रदेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें