यूपी के माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब इस कुख्यात को जान का खतरा है। सुनील राठी मुन्ना बजरंगी के हार्ड कोर गुर्गों के निशाने पर है। सूत्रों की मानें तो बागपत और मेरठ क्षेत्र के कई ऐसे बदमाशों से राठी की दुश्मनी चल रही थी जो कुख्यात मुन्ना बजरंगी के शार्प शूटर माने जाते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार करनावल मेरठ के उधम, केठल बागपत के धर्मेंद्र तथा भदौड़ा बागपत के योगेश का नाम अपराध जगत में शातिर बदमाशों में शुमार है।