हरिद्वार में रिमझिम बारिश के बीच मुलतानी समाज के हजारों लोगों ने दिन में गंगा मैया के साथ दूध की होली खेली और रात को आतिशबाजी करके दिवाली मनाई। शाम के समय गंगा की पूजा अर्चना करे जोतें प्रभावित की गई। समाज के इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग हरकी पैड़ी पर एकत्र हुए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
multan jyot fest
अखिल भारतीय मुलतान जोत सभा के अध्यक्ष दौलत राम और युवा जोत सभा के अध्यक्ष डा. महेंद्र नागपाल के संयोजन में रविवा सुबह आठ बजे हजारों लोग बाल्टियों में दूध और पिचकारी लेकर हरकी पैड़ी पहुंचे। मुलतान समाज के लोगों ने स्नान से पहले दूध की पिचकारियां गंगा में छोड़ते हुए होली खेली और गंगा मैया का जयघोष किया।
विज्ञापन
3 of 6
multan jyot fest
संध्याकाल में उत्तरी हरिद्वार के मुलतान जोत सभा भवन से बैंड बाजों और झांकियों के साथ विशाल मुलतान जोत वाहन में रखकर हरकी पैड़ी के लिए रवाना हुई। जगह-जगह से लोग जोत यात्रा में शामिल होकर सुंदर कांड का पाठ और यज्ञ कर रहे थे। इस महोत्सव को लेकर शहर को बड़े-बड़े तोरण द्वारों से सजाया गया था। मुख्य जोत बिजली की नई तकनीक से बहुत भव्य बनाई गई थी।
4 of 6
multan jyot fest
हरकी पैड़ी पहुंचने से पहले मंच पर जोत यात्रा में शामिल हुए कई मुलतानी नेताओं ने जोत यात्रा के महत्व के बारे में बताया। बताया कि भक्त रूपचंद पाकिस्तान में रह गए मुलतान प्रांत से वर्ष 1911 में पहली जोत लेकर आए थे। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए हर साल यह जोत निकाली जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
multan jyot fest
शाम को आरती के समय जोत यात्रा गंगा के मंगल गीत गाते हुए हरकी पैड़ी पहुंची। हरकी पैड़ी पर एक-एक जोत जलाई गई और सुख- समृद्धि की कामना करते हुए गंगा में विसर्जित की गई। जोत यात्रा में विभिन्न पात्रों के डुप्लीकेट अलग मंच पर बैठे थे। रास्ते भर ये डुप्लीकेट बाबा रामदेव, अन्ना हजारे, अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भिनय कर दर्शकों का मनोरंजन करते रहे।
हरकी पैड़ी के समीप बने मंच पर प्रतीक्षा कर रहे भक्तों को खूब हंसाया। मुलतान जोत यात्रा पर रास्ते भर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा शुरू होने पर प्रसन्न इंद्र देव कभी धीरे तो कभी जोर से बरसते रहे। वर्षा को जोत यात्री भगवान की कृपा बता रहे थे। मुलतान जोत में भारी संख्या में लोगों के भग लेने से हरिद्वार के बाजारों में खूब रौनक रही। बीती शाम से ही श्रद्धालु महोत्सव में भाग लेने के लिए हरिद्वार पहुंच गए थेद्घ इससे शहर में खासी रौनक रही लोगों ने खूब खरीददारी की।