फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम 2019: यहां खुदा के बंदों ने हाथ में तिरंगा लेकर निकाला मातमी जुलूस, तस्वीरों में देखिए...

Wed, 11 Sep 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मुहर्रम की 10वीं तारीख को हजरत इमाम हुसैन की याद में शिया समुदाय ने देहरादून में मातमी जुलूस निकाला। जुलूस में बच्चे, बड़े और महिलाएं काले कपड़े पहनकर शामिल हुए। वहीं बच्चे ही नहीं बड़े भी हाथ में तिरंगा लेकर जुलूस में शामिल हुए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को अलम और ताजिया के जुलूस में बच्चों से लेकर बड़ों ने खुद को छुरियों और जंजीरों से लहूलुहान कर लिया। ईसी रोड स्थित इमामबाड़े से शुरू हुआ मातमी जुलूस सर्वे चौक, कनक चौक, लैंसडोन चौक, दर्शनलाल चौक से होकर इनामुल्ला बिल्डिंग पर जाकर संपन्न हुआ। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जुलूस के बाद भूखे प्यासे अजादारों को तबर्रुक बांटकर उनका फाका खत्म कराया गया। इनामुल्ला बिल्डिंग में कर्बला में ताजिया दफ न किए गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। मौलाना असगर मौलाना अलमदार हुसैन रिजवी ने तकरीर की। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को बयां किया। कहा कि हुसैन ने दुनिया में बराबरी और अमन का पैगाम दिया। वहीं, कारगिल और लद्दाख के छात्रों ने भी जुलूस में हिस्सा लिया। उन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जुलूस में अंजुमन मोईनुल मोमीनीन के नायब सदर अफ सर हुसैन नकवी और हसन जैदी, सचिव सज्जाद हैदर नकवी, मौलाना शहंशाह नकवी, हैदर अब्बास जैदी, कोषाध्यक्ष अथर अब्बास और यूसुफ  अब्बास, डॉ. शमशुल रिजवी, हाजी शमीम हुसैन आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं हरिपुर कालसी में भी हाथ में तिरंगा लेकर मातमी जुलूस निकाला गया। या हुसैन की सदाओं पर छुरियों और जंजीरों से खूदा के बंदों ने अपने आप को लहुलूहान किया गया। अंजुमन मोहर्रम तंजीम समिति की ओर से विकासनगर बाजार में ताजिया निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पिरान कलियर में फव्वारा चौक पर साबरी अल हुसैन कमेटी की ओर से लकड़ी का खूबसूरत ताजिया निकाला गया। वहीं, दरगाह अब्दाल साहब में पीतल का ताजिया निकाला। इसके अलावा मुकर्र्रबपुर, महमूदपुर आदि जगहों से भी ताजिए निकाले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें