फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि के लिए जल लेकर लौट रहे थे कांवड़िये, काल बनकर गिर पड़े बोल्डर, दर्दनाक तस्वीरें

Mon, 29 Jul 2019 08:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 7
टिहरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए गंगोत्री से जल लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहे कांवड़ियों की टैक्सी और एक बाइक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत हो गई और वाहन व बाइक पर सवार छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

2 of 7
टिहरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
मौके पर एकत्रित लोगों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त टैक्सी से किसी प्रकार घायल कांवड़ियों को बाहर निकाला। सभी घायलों अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। टैक्सी में कुल दस लोग सवार थे।
विज्ञापन

3 of 7
कार पर गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला
रविवार को टैक्सी और बाइक पर सवार हरियाणा के कांवड़िये गंगोत्री से जल लेकर वापस ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। तभी दोपहर करीब पौने एक बजे आगराखाल से पांच किलोमीटर आगे नरेंद्रनगर की तरफ बगरधार के पास ऑल वेदर सड़क निर्माण के लिए खोदे गए पहाड़ से बड़ा पत्थर टैक्सी और बाइक के ऊपर आ गिरा। 

4 of 7
टिहरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में टैक्सी में सवार लोकेश (23) पुत्र रविंद्र, जितेंद्र उर्फ सनी (34) पुत्र भगवत स्वरूप और कमल सिंह (21) पुत्र राजेंद्र सिंह सभी निवासी कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आशीष (26) पुत्र भूपेश निवासी कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
टिहरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना की सूचना पर वहां पहुंचे लोगों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त टैक्सी में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और दो अन्य बाइक सवार घायलों के साथ उन्हें श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
टिहरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी डा. वी षणमुगम, एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत और सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने मृतकों का मौके पर ही पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए। एसडीएम युक्ता मिश्र ने बताया कि कांवड़ियों की टैक्सी और बाइक पहाड़ से गिरे बड़े पत्थर की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हुईं हैं। हादसे का पता चलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी आठ घायलों को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टिहरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
घायल ( जो टैक्सी/बाइक पर थे सवार)
1-सचिन (25) पुत्र प्यारे लाल निवासी चांद भिवानी हरियाणा।
2-गौरव यादव (24) पुत्र सतीश कुमार।
3-संदीप उर्फ लाला (25) पुत्र ओमकार।
4-जतिन (27) लाल चंद।
5-प्रमोद (34) पुत्र सत्यनारायण।
6-शुभम (21) पुत्र विनोद कुमार। सभी निवासी कौशली रेवाड़ी हरियाणा। 
7-अजय कुमार (27) पुत्र मुरलीधर।
8-सुरेंद्र (30) पुत्र राजवीर। दोनों निवासी ग्राम हुडीना, जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें