फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून आते ही बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे बना 'डेंजर जोन', पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, रास्ता बंद, तस्वीरें...

Sun, 05 Jul 2020 04:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 6
बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में मानसून की बारिश पहाड़ी इलाकों में कहर बरपा रही है। बारिश के शुरू होते ही बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे डेंजर जोन में तब्दील हो गए हैं। यहां लगातार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। वहीं, मलबा आने से रास्ता भी बंद है। हाईवे के हालात ऐसे हो गए हैं कि यहां जाना खतरे से खाली नहीं है। तस्वीरें देखिए... 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण बदरीनाथ नेशनल हाईवे सुबह तोता घाटी और सकनिधार के बीच बंद हो गया है। बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पीपलकोटी में  भनेरपाणी में चट्टान से मलबा और बोल्डर आने की वजह से बदरीनाथ हाईवे शनिवार को भी करीब 13 घंटे बाधित रहा था। शाम को बड़ी मुश्किलों से हाईवे खोला गया था।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी में भी आधी रात से बारिश हो रही है। यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोट में मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया है। हाईवे को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उधर, यमुनोत्री हाईवे पर हनुमान चट्टी , राना चट्टी के पास एक जर्जर गाड़ से पानी रास्ते पर आया। इसके चलते रास्ते पर पैदल आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कर्णप्रयाग-नैनीसैंण सड़क पर भी मलबा आने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा सिमली-शैलेश्वर, सिमली बेनीताल, जेकंडी-मैखुरा सड़क पर पत्थर गिरने से खतरा बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें