छावनी परिषद गढ़ी प्रेमनगर क्षेत्र के विंग नंबर तीन और बाजार क्षेत्र में पीने के पानी की लाइन में एक बंदर घुस गया। इसके बाद जो वहां हुआ उसने सबको हैरानी में डाल दिया।
विज्ञापन
2 of 7
देर रात चुंगी के पास पेयजल लाइन ठीक करने के दौरान उसमें बंदर का शव मिला। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि विभाग के अधिकारी कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
प्रेमनगर क्षेत्र अमिताभ टैक्स टाईल मिल के पास स्थित ट्यूबवेल नंबर वन से स्पेशल विंग नंबर तीन, प्रेमनगर बाजार, बिंग नंबर छह एवं सात, स्पेशल विंग आदि क्षेत्र में पानी की सप्लाई होती है।
4 of 7
दो दिन से विंग नंबर तीन एवं बाजार में पानी नहीं आ रहा था। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होने लगी थी। बुधवार को लोगों ने इसकी शिकायत कैंट बोर्ड से की।
विज्ञापन
5 of 7
शिकायत के बाद देर रात दो बजे के बाद कैंट बोर्ड की टीम पेयजल लाइन ठीक करने पहुंची। टीम में जेई बालेश भटनागर, लाइनमैन जयपाल सिंह, क्षेत्र के सभासद जितेन्द्र तनेजा सहित अन्य लोग थे।
विज्ञापन
6 of 7
चुंगी के पास पाइप काटकर उसे ठीक किया जा रहा था। इस दौरान पाइप में फंसा हुआ कोई सामान दिखाई दिया और काफी बदबू आने लगी थी। कड़ी मशक्कत के बाद उसको पाइप से बाहर निकाला गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाइप से बंदर का शव निकला।
टीम के सदस्य मामले का छिपाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उनकी फजीहत न हो। वहीं सभासद जितेंद्र तनेजा का कहना है कि पेयजल लाइन से कुछ फंसा हुआ कुछ सामान बाहर निकाला गया है।