आज तक आपने इंसानों को एटीएम से पैसे निकालते देखा होगा, लेकिन आज हम आपको ऐसी तस्वीर दिखा रहे हैं जिसमें एक बंदर एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंच गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
monkey at atm
उत्तराखंड के बागेश्वर में एक बंदर एसबीआई के एटीएम में घुस गया। और मशीन के बटनों को छेड़ने लगा। तहसील रोड स्थित एसबीआई के एटीएम के अंदर बंदर को देख लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
3 of 4
एसबीआई एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
बंदर ने वहां मशीन से छेड़छाड़ की। देखने वालों लोगों ने बताया कि बंदर की हरकतों से ऐसा लग रहा था जैसे वह मशीन से कुछ निकालना चाह रहा है।
बंदर करीब 15 मिनट एटीएम मशीन के बटनों से छेड़छाड़ करता रहा। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि बागेश्वर में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। उन्होंने वन विभाग से उत्पाती बंदरों को पकड़ने की गुहार लगाई है।