अब यह बैंक ग्राहकों को ऐसी सर्विस उपलब्ध कराने जा रहा है। जिसमें एटीएम से पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड या पिन की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
2 of 5
क्राइम
- फोटो : amar ujala
येस बैंक ने स्टार्टअप नियरबाय टेक्नॉलॉजीज के साथ एक करार किया है। जिसके बाद ऐसी एटीएम सर्विस उपलब्ध करवाई जाएगी, जहां ग्राहक रिटेलरों के पास आसानी से पैसा जमा करा सकेंगे और निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
एटीएम पिन
- फोटो : SELF
इसके तहत पे-नियरबाय मोबाइल एप्लीकेशन के इस्तेमाल से रिटेलर ग्राहकों के लिए आधार एटीएम-आधार बैंक शाखा के रूप में काम करेंगे। और ये ही ग्राहकों को नकदी निकासी और जमा की सुविधा दे सकेंगे।
4 of 5
yes bank
- फोटो : google
येस बैंक और नियरबाय ने इस सेवा को शुरू करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ मिलकर काम किया है।
अपने आधार नंबर और फिंगर प्रिंट के इस्तेमाल से कस्टमर इन स्थानों से पैसों की निकासी और अन्य लेन-देन कर सकेंगे। बैंक के अधिकारियों के मुताबिक इस गठजोड़ के जरिए कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था के सपने को पूरा किया जा सकेगा।