अपने कमाई के रुपयों से उसने एक महंगा मोबाइल खरीदा था जो एक माह पहले कहीं गिर गया। उसके पास इतने रुपये नहीं थे कि वह दूसरा महंगा मोबाइल फोन खरीद सके। गिरीताल रोड पर अक्सर उसका आना-जाना होता था, जहां उसने एक युवती को मोबाइल शोरूम में कई बार अकेले ही बैठे देखा तो उसके दिमाग में शो रूम लूटने का शातिर प्लान आया। इस प्लान को अंजाम देने के लिए उसने अपने साथ पढ़ने वाले दो छात्रों को राजी किया।