सुनील रावत भी दो भाइयों में बड़ा था। दोनों परिवार मूलरूप से टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस मान रही है कि दोनों की मौत नाले में डूबने से हुई है। दोनों के कपड़े पास की दीवार पर रखे मिले। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो पाएगा। रविवार को दोनों छात्रों के लापता होने के बाद परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।