फेमिना मिस इंडिया-2017 में रैंप पर आग लगाने के लिए ये हॉट गर्ल पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस बार जो थीम रखी गई है। उन्होंने उसके जवाब भी तैयार कर लिए हैं। तो चलिए जानते हैं कि खिताब जीतने के लिए उनका क्या प्लान है...
विज्ञापन
2 of 6
Anukriti Gusain
मिस इंडिया टॉप-5 तथा मिस एशिया पैसिफिक टॉप-5 में शामिल रही लैंसडौन की अनुकृति गुसाईं को उत्तराखंड से चुन लिया गया है। इस बार मिस इंडिया प्रतियोगिता की थीम 'ब्यूटी विद् ए पर्पज' होगी।
विज्ञापन
3 of 6
Anukriti Gusain
यह पहली बार है जब इस प्रतियोगिता में थीम को रखा गया है। हर स्टेट की प्रतिभागी को यह बताना होगा कि अगर वे मिस इंडिया बनती हैं तो उनका लक्ष्य क्या होगा।
4 of 6
Anukriti Gusain
अनुकृति गुसाईं का कहना है कि उनके पास इस थीम को लेकर सटीक जवाब हैं। वह पहले से ही एक मुद्दे को लेकर उत्तराखंड में काम कर रही हैं। और वो है स्लम एरिया के बच्चों को शिक्षित करना।
विज्ञापन
5 of 6
anukriti
- फोटो : amarujala
उनका कहना है कि फिलहाल यह प्रोजेक्ट ऋषिकेश में चल रहा है। अगर वे मिस इंडिया बनती हैं तो इंटरनेशनल लेवल पर स्लम एरिया के बच्चों को शिक्षित करने की मुहिम चलाएंगी। जिससे बच्चों का भविष्य सुधरेगा।
अनुकृति की माता जीजीआईसी लैंसडौन की शिक्षक नर्बदा भट्ट गुसाईं ने बताया कि नॉर्थ जोन में उत्तराखंड सहित सात अन्य राज्यों की सुंदरियों को नौ से 13 जून को मुंबई में आयोजित हो रहे फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है।