फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'परमाणु' की शूटिंग में आड़े आ रही थी जॉन अब्राहम की कार तो कर दिए दो टुकड़े

Sun, 18 Jun 2017 08:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून 
विज्ञापन
1 of 6
john abraham
भारत के मोस्ट फेरवेट टूरिस्ट डेस्टीनेशन मसूरी में बॉलीवुड हंक जॉन अब्राहम की 'परमाणु' फिल्म की शूटिंग हो रही है। यहां शूटिंग के दौरान जब संकरे रास्ते पर जॉन अब्राहम की कार चल नहीं पाई तो उसे काट कर दो टुकड़े कर दिए।
 
विज्ञापन

2 of 6
john abraham
पिछले कई दिनों से देहरादून और मसूरी के आसपास के इलाकों में जॉन अब्राहम की फिल्म की शूटिंग चल रही है। जॉन अब्राहम एवं उनकी टीम ने उत्तराखण्ड में शूटिंग के दौरान अपने अनुभव बताये। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बेहद खूबसूरत है, यहां पर फिल्मों की शूटिंग के लिए काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

3 of 6
john abraham
फिल्म के कुछ दृश्य लंढौर कैंट, जार्ज एवरेस्ट, हरनाम सिंह मार्ग, झड़ीपानी में फिल्माए गए। फिल्‍म में मसूरी के हरनाम सिंह मार्ग पर स्थित कोठी को जॉन का घर दिखाया गया है।

4 of 6
john abraham
यहां जॉन को अपने घर से कहीं जाने का एक सीन फिल्माया जा रहा था। इसके लिए एक कार की जरूरत थी, लेकिन घर में कार जाने का रास्ता न होने के कारण एक पुरानी एंबेस्डर कार को आधा काटकर घर के पिछले हिस्से तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

5 of 6
john abraham
इसके बाद शूटिंग पूरी हो पाई। शूटिंग में उत्तराखंड रोडवेज की बसों का भी इस्तेमाल किया गया है। देहरादून के एक निजी इंस्टीट्यूट के छात्र और शिक्षकों ने फिल्म में छोटे-छोटे रोल भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
john abraham
बता दें क‌ि अभी तक अजय देवगन प्रोडक्शन द्वारा निर्मित हिन्दी फिल्म ‘‘शिवाय’’, तिग्मांशु धूलिया निर्देशित राग देश, तेलगु फिल्म ‘‘ब्रहमोत्सवम’’, हिन्दी फिल्म ‘‘शुभ मंगल सावधान’’, सोनी टी.वी. पर प्रसारित सीरियल ‘‘बडे भैय्या की दुलहनिया, जी.टी.वी. पर प्रसारित धारावाहिक ‘‘पिया अलबेला’’, एम.टी.वी. पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो splitsvilla season  10, तथा उत्तराखण्ड क्षेत्रीय बोली की फिल्म ‘‘गोपी-भिना, भुली ए भुली, बद्री द क्लाउड आदि प्रमुख फिल्में और धारावाहिक की शूटिंग राज्य में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें