फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा हटके: मोबाइल चार्ज करने के साथ इस जूते से मिलेगी बिजली, यकीन न हो तो यहां देखिए

Wed, 25 Oct 2017 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 6
shoes
जूते से मोबाइल चार्ज होगा और रोशनी भी मिलेगी। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन ये सच है। यहां देखिए...


 
विज्ञापन

2 of 6
shoes
राजकीय इंटर कालेज लमगड़ा के 11वीं के छात्र विनय कपकोटी ने एक ऐसा जूता डिजाइन किया है जिससे मोबाइल चार्ज होने के साथ-साथ रात में रोशनी भी मिलेगी। यह सब होगा जूते में लगाई गई बैटरी के जरिये, जो विद्युत ऊर्जा को संरक्षित करेगी और जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन

3 of 6
vinay
बाल वैज्ञानिक के मार्गदर्शक शिक्षक विनोद कुमार राठौर ने बताया कि जूते से पांच वोल्ट तक के विद्युत उपकरणों को चार्ज किया जा सकता है। जूते में विद्युत ऊर्जा संरक्षित करने के लिए 3.6 वोल्ट (700 मिली एंपियर) की बैटरी लगी है। इनवर्टर सर्किट लगाया गया है जो 3.6 वोल्ट विद्युत ऊर्जा को पांच वोल्ट विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है।

4 of 6
shoes
एक छोटा गेयर बॉक्स, पांच वोल्ट की मोटर भी लगाई गई है। जूते के आगे एक एलईडी बल्ब लगाया गया है जो रात को देखने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। जूते के बाहर यूएसबी पोर्ट लगा है जिसके माध्यम से मोबाइल और विद्युत उपकरणों को चार्ज किया जा सकता है। जूते को इस तरह डिजाइन किया गया है कि सारे सर्किट जूते के तले में फिट आ जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
minor boy playing mobile game
जूते को खास तौर पर सेना को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है क्योंकि सैनिक कई दिनों तक जंगलों में रहते हैं जहां विद्युत की कोई व्यवस्था नहीं हो पाती है। रात को टार्च की रोशनी से दुश्मनों द्वारा देखे जाने का खतरा बना रहता है। जूते के आगे लगी एलईडी के प्रकाश के माध्यम से जंगलों में रात को आसानी से कांबिंग की जा सकती है। प्रकाश सीधे जमीन के ऊपर पांव की सीध में पड़ेगा जिससे दुश्मन की नजर सैनिकों पर नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mobile
विनय के इस जूते को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रथम स्थान मिला था। अब जिला स्तरीय महोत्सव में इसे प्रदर्शित किया जाएगा। विनय ने मार्ग दर्शक शिक्षक, अपने माता-पिता, प्रधानाचार्य दिनेश मोहन बिष्ट का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें