फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी: तिरंगा लेकर निकले मुस्लिम समुदाय के लोग, जुलूस में दिखे अनोखे रंग, तस्वीरें... 

Mon, 11 Nov 2019 09:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पैगम्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में उत्तराखंड में कई जगह शान-ए-जुलूस निकाला गया। इस दौरान कई जगह सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली। देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार में मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस में हाथ में तिरंगा लेकर निकले। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
 हरिद्वार के ज्वालापुर और पथरी क्षेत्र के दर्जनों गांव से पिरान कलियर में उर्स के चलते गांव के जिम्मेदार लोग और युवा पीढ़ी और महिलाओंं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मिलादुन्नबी अवसर पर चादर ले जाते हुए सभी ने मुल्क के लिए दुआ मांगी। इसके साथ ही लोग तिरंगे की चादर लेकर भी रवाना हुए।  
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान रास्ते में पुलिस का पुख्ता इंतजाम रहा। इसमें राजस्व विभाग और एलआईयू के प्रभारी राकेश कुमार जुलूस में शामिल रहे। धनपुरा, चांदपुर, कटारपुर, पदार्था, नाशिरपुर कला, घिससुपुरा क्षेत्र के लोगों ने ज्वालापुर से पिरान कलियर तक पैदल जुलूस निकाला और पैगम्बर मोहम्मद की शान में कसीदे पढ़े। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर में इस दौरान जुलूस-ए-मोहम्मदी में मुस्लिम बच्चों ने हिंदुस्तानी सेना की ड्रेस पहनकर हिंदुस्तानी सेना को सलामी दी। जुलूस में हिंदुस्तान की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। जुलूस ईदगाह खेड़ा से शुरू होकर किच्छा बाईपास रोड, डीडी चौक, नैनीताल रोड, सिब्बल सिनेमा रोड, गांधी कॉलोनी रोड होते हुए सिरगोटिया मस्जिद के पास समाप्त हुआ। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जुलूस में शामिल मौलानाओंं ने तकरीर पढ़ी। कहा मोहम्मद साहब ने दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाया। सभी को मिलजुल कर रहना सिखाया। उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा के संयोजक मुमताज़ हुसैन मंसूरी ने बच्चों ओर उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि हिंदुस्तान हमेशा गंगा जमुनी तहजीब का हिमायती रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गोसिया जामा मस्जिद गांधी ग्राम से जुलूस निकाला। जुलूस में समुदाय के लोग हाथ में तिरंगा लेकर निकले और अमन शांति बनाए रखने की अपील की। जूलूस में हजारों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें