फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख श्रद्धालुओं ने ऐसे मनाया गुरुनानक देव का 550वां प्रकार्श पर्व, दिखाए हैरतअंगेज करतब, तस्वीरें...

Mon, 11 Nov 2019 09:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से आयोजित नगर कीर्तन में सैकड़ों की संख्या में पहुंची संगतों ने वाहे गुरु का जाप किया। इससे पहले गुरुद्वारे में सुखमनी साहिब का पाठ किया। उसके बाद अरदास की और गुरुद्वारे से प्रभातफेरी निकाली। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा पटेलनगर में अरदास के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पंज प्यारों की अगुवाई में सुंदर फूलों से सजी पालकी में विराजमान कर नगर कीर्तन की शुरूआत की। गुरु ग्रंथ साहिब को मत्था टेककर आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद लेने के लिए संगत की भीड़ जुटी। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने प्रसाद के रूप में बताशे, सेब, पानी की बोतलें आदि वितरित कीं और गुरु महाराज को रुमाला भेंट किया। उसके बाद सिख समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। मुस्लिम समाज के मुखिया ने कहा कि गुरु जी के इस संयुक्त आयोजन से भाईचारे व सौहार्द का संदेश जाता है। ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को श्री सनातन धर्म सभा गीता भवन में भी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सरदार चरणजीत सिंह रागी और उनके सहयोगियों ने गुरुवाणी के सुंदर सबद कीर्तन प्रस्तुत किए गए। संस्था के प्रधान राकेश ओबेरॉय ने बताया कि भगवान राम और श्री गुरुनानक देव की असीम कृपा रही कि शनिवार को करतारपुर कारीडोर खुला और अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बनाने पर फैसला आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी के जसबीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात 23 सदस्यों का एक जत्था बांग्लादेश स्थित गुरुद्वारों के दर्शन को रवाना किया जाएगा। यह जत्था 14 नवंबर को बांग्लादेश की सीमा में प्रवेश करेगा। उसके बाद 20 नवंबर तक वहां विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन कर कोलकाता लौटेगा। बांग्लादेश जाने वालों में गुरुद्वारा नेहरू कॉलोनी से सरदार जसबीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, प्रेमनगर से सरदार त्रिलोचन सिंह आनंद, रेसकोर्स से सरदार दविंदर सिंह आदि शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें