पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक में एक मैक्स जीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हैं।
विज्ञापन
2 of 10
yamkeshwar accident
- फोटो : AmarUjala
घायलों को ऋषिकेश स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दो की गंभीर हालत देखते हुए हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 10
yamkeshwar accident
- फोटो : AmarUjala
मंगलवार दोपहर गैंडखाल बाजार से एक जीप सवारियां लेकर आमसैंण जा रही थी। गैंडखाल से एक किलोमीटर आगे राशन गोदाम के समीप चालक ने लक्ष्मणझूला-सिलोगी मोटर मार्ग से गैंडखाल-आमसैंण संपर्क मार्ग की ओर टर्न करते ही मैक्स बेकाबू हो गई।
4 of 10
yamkeshwar accident
- फोटो : AmarUjala
जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। खाई में गिरते वक्त सवारियां छिटककर दूर जा गिरी। हादसा होते देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
5 of 10
yamkeshwar accident
- फोटो : AmarUjala
आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची लक्ष्मणझूला पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान चालक गोविंद सिंह (47) समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 10
yamkeshwar accident
- फोटो : AmarUjala
वहीं घायल रोशनी देवी (45) पत्नी छोटे सिंह, शकुंतला देवी (40) पत्नी धमेंद्र सिंह निवासी आमसैंण, पवन (17) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी श्रीकोट, कबूतरी देवी (50) पत्नी रोशन सिंह निवासी ग्राम भरपूर सतनाऊ को अलग-अलग प्राइवेट जीप से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
7 of 10
yamkeshwar accident
- फोटो : AmarUjala
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शकुंतला देवी और पवन को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
8 of 10
yamkeshwar accident
- फोटो : AmarUjala
अस्पताल के बाहर मृतकों और घायलों के परिजनों के पहुंचने से वहां का दृश्य हृदयविदारक हो उठा।
9 of 10
yamkeshwar accident
- फोटो : AmarUjala
सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजन अपनों की एक झलक पाने के लिए रोते बिलखते रहे।