फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव लेकर जा रहे थे अंतिम संस्कार को, पलट गई बस, 15 घायल

Tue, 15 Nov 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
accident - फोटो : AmarUjala
पौड़ी गढ़वाल से अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर आ रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में पंद्रह लोग घायल हुए हैं। इनमें छह की हालत गंभीर है। घटना हरिद्वार-नजीबावाद राजमार्ग पर बाहरपीली गांव के पास की है।
विज्ञापन

2 of 6
accident - फोटो : AmarUjala
कोटद्वार के बालागंज कलालघाटी निवासी 65 वर्षीय रामलाल पुत्र जवाहर सिंह की सोमवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। मंगलवार दोपहर शव को बस से अंतिम संस्कार के लिए चंडीघाट श्मशान घाट पर लाया जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
accident - फोटो : AmarUjala
दोपहर करीब बारह बजे जैसे ही बस बाहरपीली गांव के पास पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे बस सीधे सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। सूचना मिलने पर एसओ प्रदीप तोमर के नेतृत्व में कई पुलिस टीम ने बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला।

4 of 6
accident - फोटो : AmarUjala
थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों में शेर सिंह (69), रामप्रसाद (35), रूपचंद्र (85), रामपाल (60), फूल सिंह (29) एवं मूल चंद्र (52) की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

5 of 6
accident - फोटो : AmarUjala
इसके साथ ही जगदीश, कुंवर सिंह, प्रशांत, हरीश, दाताराम, शीशराम, शिवचरण, कलवा सिंह, राजेंद्र भी घायल हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident - फोटो : AmarUjala
दुर्घटना के बाद पुलिस की मदद से शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। दुर्घटना में बाल- बाल बचे मृतक के बेटे राजेंद्र ने पिता के शव को मुखाग्रि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें