शहीद राजेंद्र सिंह
बता दें कि गंगोलीहाट विकासखंड के बडेना (बुंगली) के वीर सैनिक राजेंद्र सिंह बुंगला बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। बृहस्पतिवार को राजेंद्र के घायल होने की सूचना मिली थी। शुक्रवार को जिला मुख्यालय से पर्यावरण बटालियन के जवानों ने राजेंद्र के घर पहुंचकर उनकी शहादत की सूचना दी।