फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मेजर नहीं निभा सके अपनी पत्नी से किया वादा, इंतजार करती रह गई निकिता

Tue, 19 Feb 2019 08:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
मेजर विभूति ढौंडियाल का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून - फोटो : amar ujala
शहीद मेजर विभूति कुमार ढौंडियाल अपनी पत्नी से किया वादा नहीं निभा सके। 
विज्ञापन

2 of 6
शहीद मेजर विभूति खंडूरी
उत्तराखंड के एक और लाल मेजर विभूति कुमार ढौंडियाल की शहादत की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। 

 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
मेजर विभूति अपनी पत्नी निकिता से अप्रैल में शादी की पहली सालगिरह पर देहरादून आने का वादा कर जनवरी के पहले सप्ताह में ड्यूटी पर गए थे। 
डडंगवाल रोड निवासी स्व. ओमप्रकाश ढौंडियाल के पुत्र मेजर विभूति कुमार ढौंडियाल (34) सोमवार को पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए।

4 of 6
देहरादून पहुंचा शहीद मेजर का पार्थिव शरीर
वह 55 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। अप्रैल 2018 में उनका विवाह फरीदाबाद निवासी निकिता कौल से हुआ था।  निकिता कश्मीर विस्थापित परिवार से ताल्लुक रखती हैं और दिल्ली में नौकरी करती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
martyr major vibhuti dhaundiyal
निकिता ने मेजर विभूति की मां सरोज ढौंडियाल को उनके पैर में गोली लगने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। शाम करीब 5:30 बजे शहीद का पार्थिव शरीर सेना के विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलवामा अटैक - फोटो : self
इसके बाद उनका पार्थिव शरीर देर शाम को उनके आवास पर लाया गया। वह तीन बहनों के इकलौते भाई थे। पिता स्व. ओमप्रकाश ढौंडियाल रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (वायुसेना) देहरादून में ऑडिटर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें