फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार विवाह सीजन पर पड़ेगा कई ग्रहों का प्रभाव, इनके बारे में जानने के लिए क्लिक करें...

Wed, 24 Oct 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
अब अगले दो महीनों तक हेमंत ऋतु का आगमन होगा। विष्णु जागरण 19 नवंबर को होगा। उसी दिन से विवाहों का शारदीय सीजन प्रारंभ हो जाएगा। इस बार के विवाह सीजन पर कई ग्रह प्रभाव डालेंगे। ग्रहों की स्थिति जानने के बाद ही विवाह करने चाहिए।  
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
हेमंत ऋतु प्रारंभ होते ही सर्दी और बढ़ जाएगी। इस समापन पर शिशिर आएगी, जिसमें सर्वधिक ठंड पड़ती है। ज्योतिषीय दृष्टि से ऋतु परिवर्तन का दिन सर्दी बढ़ाने वाला होता है। इस हिसाब से मंगलवार से सर्दी का ग्राफ बढ़ेगा। ऋतु परिवर्तन का उभा नक्षत्र में होना भी अधिक शीत लाने वाला माना गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
astrology - फोटो : astrology
ऋतु परिवर्तन के दिन चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेगा। इन्हीं दिनों ग्रह संचालन के एक देवता शुक्र अस्त हो चुके है। 10 नवंबर को गुरु भी पश्चिम दिशा में अस्त हो जाएंगे। विवाहों के सीजन से पूर्व सूर्या का प्रवेश वृश्चिक राशि में होना अधिक सर्दी लाने वाला माना गया है। इसी प्रकार कई ग्रहों की चाल दूषित हो रही है।
 

4 of 5
vishnu - फोटो : vishnu
शुक्र और गुरु क्रमश: दैत्यों और देवताओं के गुरु हैं। दोनों गुरुओं के अस्त होने पर आकाशीय आभा मंडल गड़बड़ा जाता है। गुरुओं के अस्त होने पर शिष्य ग्रह तीव्र गामी हो जाते है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार आकाश की एक अवस्था आने वाले विवाह सीजन पर प्रभाव डालती है। चार माह पूर्व अषाढ़ मास में धरती पर शिव का साम्राज्य शुरू हो गया था। तब भगवान विष्णु राजा बलि को दिया हुआ वचन निभाते हुए चार महीनों के लिए पाताल चले गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
marriage
अब 19 नवंबर से अन्य देवताओ के साथ विष्णु फिर से बाहर आ जाएंगे और इस धरती सहित समूचे ब्राह्मांड की बागडोर संभाल लेंगे। विष्णु के जाग्रत होते ही दैविक शक्तियों का आगमन होगा। तब तक आकाशीय गति भले ही विपरीत रहे, लेकिन देव जागरण के कारण मांगलिक उत्सव आनंदपूर्वक संपन्न होने लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें