फूड प्वाइजनिंग
गंभीर रूप से बीमार हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी पहुंचाए गए। अभी 4 लोग हायर सेंटर भेजे गए हैं। चंचल सिंह, गीता, बबीता, रेखा, हेलीकॉप्टर द्वारा हल्द्वानी पहुंचाए गए हैं। दूसरे बैच में 3 रोगी एयरलिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि गडेरा निवासी हरीश सिंह गढ़िया के बेटे नंदन सिंह गढ़िया की बारात बृहस्पतिवार को बास्ती गांव में मोहन सिंह महर के घर गई थी।