मृतक दारेन और उसका भाई कासिम
मां के साथ वह घायल भाई को लेकर अस्पताल भी गया, लेकिन अनहोनी को नहीं टाला जा सका। अली खान सिल्थाम में ठेला लगाकर मछलियां बेचने का काम करते हैं। बेटे का शव देख जिला अस्पताल में अली खान बिलख उठे तो कासिम एक स्थान पर गुमसुम बैठा था।