अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
10वीं की परीक्षा में 97.8 फीसदी अंक के साथ मुझे प्रदेश में छठा और जिले में दूसरा स्थान मिला है। अपनी मेहनत की वजह से आज मुझे यह सम्मान मिल रहा है। इससे भी ज्यादा खुशी हो रही है कि मेरी वजह से मेरे माता-पिता को यहां पर आकर मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिला। - पल्लवी जोशी, बागेश्वर
10वीं की परीक्षा में 97.8 फीसदी अंक के साथ प्रदेश में छठी और जिले में तीसरी रैंक मिली है। स्कूल पढ़ाई के साथ जेईई की तैयारी भी करूंगा। घर में मम्मी-पापा का बहुत सहयोग रहता है। मेरे दो बड़े भाई बहन नौकरी करते हैं और उन दोनों से मुझे बहुत प्रेरणा मिलती है। मेरे पापा डॉक्टर हैं, लेकिन उन्होंने कभी मुझे डॉक्टर बनने के लिए फोर्स नहीं किया। -कार्तिकेय कुंवर, चमोली