हरिद्वार के बहादराबाद में गंगनहर में नहाने के दौरान स्टंटबाजी करते हुए छलांग लगाने के बाद युवक पानी में बहता रहा और उसके दोस्त वीडियो बनाते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
live video of death
- फोटो : अमरउजाला
बहादराबाद के गढ़ मीरपुर गांव निवासी आशीष चौहान मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने बहादराबाद आया था।
विज्ञापन
3 of 10
live video of death
- फोटो : अमरउजाला
पेशे से ऑटो ड्राइवर आशीष ने काफी ऊंचाई से गंगनहर में छलांग लगाई। इस स्टंट को रिकॉर्ड करने के लिए पहले से मोबाइल लेकर तैयार उसके दोस्त वीडियो बनाने लगे।
4 of 10
swept away
- फोटो : अमरउजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आशीष के छलांग लगाते ही उसका सर पत्थर से जा टकराया। चोट लगने के कारण वह तैर नहीं पाया और बहने लगा।
विज्ञापन
5 of 10
live video of death
- फोटो : अमरउजाला
उसके दोस्त ये माजरा समझ ही नहीं पाए और वीडियो बनाते रहे। काफी देर बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो दोस्तों को शक हुआ।
विज्ञापन
6 of 10
live video of death
- फोटो : अमरउजाला
सूचना पर आशीष के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंची और जल पुलिस के गोताखोरों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
7 of 10
live video of death
- फोटो : अमरउजाला
युवक के पानी में बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें युवक छलांग लगाते हुए और पानी में बहता हुआ साफ नजर आ रहा है।
8 of 10
live video of death
- फोटो : अमरउजाला
बहादराबाद थाना प्रभारी अमर चंद्र शर्मा का कहना है कि युवक की गंगनहर में तलाश की जा रही है। युवक के पानी में बहने का वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है।
9 of 10
live video of death
- फोटो : अमरउजाला
आखिरी छलांग कहकर कूदा था आशीष
पुलिस के मुताबिक आशीष और उसके दोस्त कुछ देर पहले नहा चुके थे। मगर आशीष एक छलांग और लगाने की बात कहने लगा।
उसके दोस्तों ने देर होने की बात कहकर मना भी किया, पर आशीष कहने लगा कि आखिरी छलांग और लगाता हूं। आशीष की यह आखिरी छलांग उसके जीवन की आखिरी ही साबित हुई।