टिहरी में गुलदार प्रभावित क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
हिंदाव पट्टी में गुलदार प्रभावित महर गांव, भोड़ गांव, गणात गांव और अंथवाल गांव में भय का माहौल बना हुआ है। खतरे को देखते हुए स्कूली बच्चों को अखोड़ी इंटर काॅलेज आनेजाने के लिए वन विभाग की ओर से वाहन की व्यवस्था की गई है। गुलदार प्रभावित गांव से 19 बच्चे इंटर काॅलेज में पढ़ने जाते हैं। इन दिनों अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी चल रही है।