फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कैसे, यहां मौत के बाद भी ये शख्स कर रहा मजदूरी!

Sun, 04 Jun 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर  
विज्ञापन
1 of 6
आपने कभी सुना है क‌ि मरने के बाद भी कोई इंसान रोजाना की तरह ही अपनी नौकरी पूरी कर रहा है। सुनने में अजीब जरूर लगेगा लेक‌िन ऐसा सच में हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
तो चल‌िए हम आपको एक सख्स से म‌िलाते हैं जो मरने के बाद भी दस द‌िनों तक नौकरी करता रहा और इसके बारे में क‌िसी को कोई आपत्त‌ि भी नहीं हुई।
विज्ञापन

3 of 6
mnrega
दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं मनरेगा में काम की। आरटीआई में सामने आया है क‌ि यहां मरने के बाद एक व्यक्त‌ि को नौकरी ही नहीं दी गई बल्क‌ि उससे मजदूरी भी कराई गई। 

4 of 6
बहरहाल, कागज तो यही बयां कर रहे हैं। आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार लिब्बरहेड़ी निवासी मामचंद सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने 30 मई 2016 से लेकर आठ जून 2016 तक शौचालय निर्माण में मनरेगा के तहत मजदूरी की।
विज्ञापन

5 of 6
mnrega
जबकि जसवंत सिंह की 31 जनवरी 2016 को ही मृत्यु हो गई थी। ग्राम सभा के परिवार रजिस्टर की नकल में भी इस तथ्य की पुष्टि हुई है। इतना ही नहीं मृतक को दस दिन की मजदूरी का भुगतान करना भी मनरेगा के अभिलेखों में दर्शाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मामले का खुलासा होने के बाद इस बारे में खंड विकास अधिकारी से शिकायत की गई है। खंड विकास अधिकारी केके पंत का कहना है कि इस बारे में शिकायत के बाद एक जांच टीम का गठन कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें