कैप्टन कूल के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (माही) ने बेटी जीवा का जन्मदिन देहरादून स्थित अपनी ससुराल में मनाया।
विज्ञापन
2 of 7
mahendra singh dhoni
- फोटो : AmarUjala
बर्थडे पार्टी में धोनी की पत्नी साक्षी, सास और ससुर के अलावा माही के करीबी दोस्त व रिश्तेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 7
mahendra singh dhoni
- फोटो : AmarUjala
वहीं सुबह से जीवा को जन्मदिन की बधाई देने वालों की डालनवाला स्थित धोनी के ससुराल में आवाजाही लगी रही। धोनी की एक झलक पाने के लिए सुबह से रात तक प्रशंसक गेट के बाहर इंतजार करते रहे। माही ने प्रशंसकों से सोमवार को भी दूरी बनाए रखी।
4 of 7
mahendra singh dhoni
- फोटो : AmarUjala
कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी बेटी जीवा का जन्मदिन मनाने के लिए एक दिन पहले ही देहरादून पहुंच गए थे।
विज्ञापन
5 of 7
ms dhoni
- फोटो : amar ujala
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सास के कहने पर ही बेटी साक्षी और दामाद धोनी ने ससुराल में जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। धोनी और साक्षी शनिवार को उत्तराखंड आ गए थे।
विज्ञापन
6 of 7
mahendra singh dhoni
- फोटो : AmarUjala
रविवार को माही और साक्षी मसूरी में फैमिली फ्रेंड पूजा का जन्मदिन मनाने के बाद देहरादून पहुंचे थे। रविवार रात दोनों ससुराल में ही ठहरे।
रविवार रात बारह बजे के बाद से ही रिश्तेदारों के फोन बेटी जीवा को बधाई देने के लिए आने शुरू हो गए थे। सोमवार सुबह से रात तक दोस्त और रिश्तेदार जीवा को जन्मदिन की बधाई देने आते रहे।