फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2018: शिवरात्रि पर करेंगे ये महा उपाय तो होगा भाग्योदय और बरसेगा धन

Tue, 13 Feb 2018 07:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
lord shiva symbol image
अगर भक्त कष्टों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इस महाशिवरात्रि पर ये पांच उपाय आपकों हर मुश्किल से पार पाने में मदद करेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 7
lord shiva symbol image
पंडित सुशांत राज ने बताया कि इस साल महाशिवरात्रि 13 फरवरी को मनाई जाएगी। आइये जानते हैं कुछ ऐसे उपाय जिनसे आप पर शिव की कृपा बरसेगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
यदि आपके परिवार में कोई बीमार रहता है तो महाशिवरात्रि के दिन काले पत्थर के शिवलिंग का दूध और घी से अभिषेक करें। इसके बाद शिवलिंग पर सवा पाव अक्षत अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र के 11 माला जाप करें। फिर शिवलिंग पर से थोड़ा सा अक्षत लेकर उसे सफेद कपड़े में बांधकर रोगी के सिरहाने रखें। तीन दिन में रोगी ठीक हो जाएगा। उसके ठीक होते ही सिरहाने रखी अक्षत की पोटली किसी नदी या तालाब में बहा दें।

 

4 of 7
sugar cane - फोटो : amar ujala
शिवरात्रि पर भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक किया जाए तो धन की कमी दूर हो जाती है। वहीं स्थायी लक्ष्मी के लिए गन्ने के रस से शिव महिम्नस्तोत्र की 21 आवृत्ति के साथ अभिषेक करना चाहिए। इस प्रयोग से व्यापार में वृद्धि होती है। अटका हुआ धन मिलता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
Mahashivratri - फोटो : Amar Ujala
सम्मान, प्रतिष्ठा पद के लिए यदि आप नौकरी में तरक्की पाना चाहते हैं तो शिवरात्रि पर केसर के दूध से शिवजी का अभिषेक करें।

 
विज्ञापन

6 of 7
महाशिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
वाहन दुर्घटनाओं से बचने के लिए शिवरात्रि पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर 1008 बेलपत्र और 1008 धतूरे चढ़ाएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महाशिवरात्रि - फोटो : amar ujala
शत्रु हानि पहुंचाने रहे हैं तो शत्रु का नाम लेते हुए शिवलिंग पर काले तिल और उड़द अर्पित करें। शिवरात्रि से प्रारंभ करते हुए 21 दिनों तक शिवलिंग पर रोज जल चढ़ाएं। शाम के समय शिवमंदिर में दीपक जलाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें