फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri 2024: देवों की नगरी में निकली महादेव की बरात, डीजे की धुन पर जमकर नाचे भक्त, तस्वीरें

Fri, 08 Mar 2024 04:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि के मौके पर देवों की नगरी हरिद्वार में भव्य शिव बरात निकाली गई। इस दौरान सड़कों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। गण और भूत-प्रेत, पिशाच का रूप धारण कर शिवभक्त डीजे की धुन पर जमकर थिरके। 

महाशिवरात्रि पर आज सर्वार्थ सिद्धि योग, चतुर्ग्रही योग और शिव योग है। इसके साथ ही शुक्र प्रदोष व्रत बन रहा है। इन दिन तीनों योगों का निर्माण होना अद्धभुत संयोग है। मंदिरों में रात से ही शिवभक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई। 

Maha Shivratri 2024: भस्म आरती, महारुद्राभिषेक... आधी रात से महादेव के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण काली पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने बताया कि कुल पांच पहर में भगवान शिव के महा अनुष्ठान पर्व होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
रात 9:00 बजे से लेकर सुबह 5:30 बजे तक विशेष पूजा का विधान है। इसमें भस्म आरती पंचामृत से अभिषेक और शिव विवाह के मुहूर्त तक अनवरत अनुष्ठान चलता रहेगा।

4 of 5
शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
वहीं, भोले की ससुराल दक्ष नगरी कनखल में भी महाशिवरात्रि की धूम है। पौराणिक दक्षेश्वर प्रजापति महादेव मंदिर और हरिद्वार के अन्य सभी शिवालयों में शिव भक्त भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
कनखल में भगवान शंकर की ससुराल में स्थापित शिवलिंग दुनिया का पहला शिवलिंग है और यहां हुआ भगवान शंकर और सती विवाह दुनिया का पहला विवाह था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें