फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri 2024: शिव-पार्वती के विवाह स्थल में बांधा सात जन्मों का बंधन, भोले के ससुराल में भी उत्सव

Fri, 08 Mar 2024 06:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
त्रियुगीनारायण में विवाह - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि के मौके पर देवभूमि उत्तराखंड आज भोले की भक्ति में डूबी है। एक तरफ शिव बरात निकल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ युगलों ने ना दिन निकाला न मुहूर्त बस शिव पार्वती की विवास्थली में सात जन्मों का बंधन बांधने के लिए आज का दिन चुना। उधर, भोले की ससुराल यानी दक्षनगरी कनखल में भी उत्सव का माहौल है।

पिछले कुछ समय से वेडिंग डेस्टिनेशन का चलन काफी बढ़ गया है। नई पीढ़ी शादी के लम्हों को यादगार बनाने के लिए अच्छी जगह की तलाश करती है। इसी बीच उत्तराखंड की एक ऐसी खबूसूरत जगह वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में  खूब चर्चा में आई है। यहां  कई हस्तियां विवाह के बंधन में बंध चुकी है।

Maha Shivratri 2024: देवों की नगरी में निकली महादेव की बरात, डीजे की धुन पर जमकर नाचे भक्त, तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
त्रियुगीनारायण में विवाह - फोटो : अमर उजाला
शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में नई पीढ़ी में विवाह करने का क्रेज खूब बढ़ रहा है। इस स्थान पर विवाह के लिए मार्च 2024 तक की बुकिंग मिल चुकी है। जबकि इस वर्ष मकर संक्रांति से अभी तक 50 से अधिक शादियां हो चुकी हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सोनप्रयाग से 13 किमी की दूरी पर स्थित त्रियुगीनारायण में प्रतिवर्ष विवाह आयोजनों की संख्या बढ़ रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
महाशिवरात्रि पर शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
इस पावन स्थल पर भगवान शिव और पार्वती की विवाह से जुड़े सभी साक्ष्य मौजूद हैं। सप्तवेदी की अखंड ज्योति तीन युगों से जल रही है। इस अखंड ज्योति के दर्शन कर वहां लकड़ी अर्पित करनी होती है। साथ ही मंदिर परिसर के जिस पत्थर पर राजा हिमालय ने अपनी पुत्री पार्वती का कन्यादान किया था वह भी मौजूद है।

4 of 5
महाशिवरात्रि पर शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में प्राचीन कुंड भी हैं जिनकी अपनी विशेष महत्ता है। पिछले दो दशक में यहां कई हस्तियां विवाह बंधन में बंध चुकी हैं जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, सीरियल अभिनेत्री कविता कौशिक, निकिता शर्मा, अभिनेता जितेंद्र असेड़ा, आईपीएस अधिकारी अपर्णा गौतम, आईएएस अधिकारी ललित मोहन रयाल, एसडीएम जितेंद्र वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाशिवरात्रि पर शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
त्रियुगीनारायण में विवाह आयोजन के लिए तीर्थ पुरोहित समिति में पंजीकरण कराना होता है, इसके लिए 1100 रुपये शुल्क निर्धारित है। पंजीकरण में दुल्हा-दुल्हन का नाम, पता और विवाह की तिथि का उल्लेख होता है। इसी शुल्क से समिति मंडप में बैठने की व्यवस्था करती है साथ ही कलश भी समिति का होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें