मंगलवार की आधी रात से बुधवार तड़के तक 149 वर्षों के बाद चंद्रग्रहण पर दुर्लभ संयोग बने। वहीं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्रग्रहण आपके जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : ANI
मंगलवार देर रात करीब 1:31 बजे चंद्रग्रहण लगा, जोकि सुबह 4:29 बजे तक रहा। देश के विभिन्न हिस्सों में लोग करीब तीन घंटे तक इस आंशिक चंद्रग्रहण के गवाह बने।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य पंडित ओम शंकर सती का कहना है कि 149 वर्षों के बाद चंद्रग्रहण पर ऐसा दुर्लभ योग बना। गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगा। ऐसा 12 जुलाई 1870 को भी हुआ था जब चंद्रग्रहण और गुरु पूर्णिमा एक साथ थी।
4 of 5
- फोटो : ANI
उन्होंने बताया कि यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई दिया। इसलिए ग्रहण के बाद भी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। चंद्रग्रहण के बाद क्या करें अगली स्लाइड में पढ़ें...
चंद्रग्रहण के बाद पूजा स्थान की साफ सफाई करें, पूजा स्थान पर गंगाजल का छिड़काव करें, स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें, भगवान शिव की उपासना करें, फिर किसी निर्धन व्यक्ति को दान करें।