फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान ही 14 हिम वीरांगनाओं ने 17000 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, तस्वीरों में देखें

Wed, 17 Jul 2019 08:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पर्वतारोहण स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) औली की विभिन्न वाहिनियों की 14 हिम वीरांगनाओं ने सिर्फ 6 हफ्ते (42 दिन) के एडवांस पर्वतारोहण कोर्स के दौरान ही सफलता हासिल की। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिम वीरांगनाओं ने कोर्स के दौरान रॉक क्लाइंबिंग, स्नो क्राफ्ट का प्रशिक्षण लिया। जीरो डिग्री तापमान में इन वीरांगनाओं ने अदम्य साहस का परिचय देकर रॉक क्लाइंबिंगग का सबसे कठिन प्रशिक्षण हासिल किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, इन वीरांगनाओं ने प्रशिक्षण के दौरान 17000 फीट की ऊंचाई वाली बर्फ से ढकी एक अज्ञात चोटी को फतह कर वहां तिरंगा फहराया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एडवांस प्रशिक्षण हासिल कर अब ये हिम वीरांगनाएं आईटीबीपी के पर्वतारोहण स्कीइंग संस्थान बल की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाले पर्वतारोहण अभियान में प्रतिभाग कर सकेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
संस्थान के प्रधानाचार्य गंभीर सिंह चौहान ने प्रशिक्षण संपन्न होने पर इन प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें इसके लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें