Lunar eclipse
भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के अध्यक्ष डा. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि दो बजे से पहले बंद हुए मंदिर 28 जुलाई की सुबह ही खुल पाएंगे। 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं की पूजा और अन्य आयोजन दोपहर दो बजे के बाद करना वर्जित है। सूतक में गुरु पूजा करने से गुरु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि सूतक काल में मूर्ति स्पर्श नहीं की जाती, इसलिए मंदिरों को बंद किया जाता हैं।