फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण को मंगल बनाएगा बेहद खास, अंतरिक्ष में होगी दुर्लभ घटना

Tue, 24 Jul 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 7
lunar eclipse
सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण को मंगल खास बनाने वाला है। जी हां, इस दुर्लभ घटना का वैज्ञानिक बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Lunar eclipse
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान नैनीताल के खगोल वैज्ञानिक डॉ. शशि भूषण पांडे ने बताया कि 27 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण मंगल ग्रह और भी खास बनाने जा रहा है। वैज्ञानिक इस खगोलीय घटना में खास दिलचस्पी ले रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
Partial lunar eclipse
27 जुलाई को अंतरिक्ष में मंगल, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होंगे, जिसके चलते मंगल पृथ्वी के करीब होगा. 2003 में ऐसा लगभग 60,000 वर्षों में हुआ था। वैज्ञानिक अध्ययन के लिहाज से भी इस घटना को खास माना जा रहा है।

 

4 of 7
lunar eclipse
बताया कि 27 जुलाई की रात 11.54 बजे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़नी शुरू हो जाएगी। एक बजे चंद्रमा पूर्ण रूप से पृथ्वी की छाया में आ जाएगा। जिससे पूर्णग्रहण लगा चांद नजर आएगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
चंद्रग्रहण - फोटो : amar ujala
पूर्णग्रहण की अवधि मध्य रात्रि बाद 2.43 बजे तक रहेगी। पूर्ण चंद्रग्रहण की अवधि 1.43 घंटे की रहेगी। आंशिक ग्रहण लगा चांद 3.49 बजे तक रहेगा। 

 
विज्ञापन

6 of 7
mars
चंद्रग्रहण की घटना के साथ ही मंगल ग्रह भी चंद्रमा के बेहद करीब होगा। 27 जुलाई को ही एक तरफ सूर्य अस्त हो रहा होगा वहीं दूसरी ओर पूर्व दिशा में लाल ग्रह उदय होगा। इस स्थिति को समक्षता की स्थिति कहते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mars
बता दें मंगल इन दिनों धरती के काफी करीब आ पहुंचा है। मंगल के धरती के करीब पहुंचने का संयोग 2003 के बाद बनने जा रहा है। इस घटना को लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल के नजदीक आने से इस स्थिति का गहराई से अध्ययन करने में काफी मदद मिलेगी। 31 जुलाई को मंगल धरती के सर्वाधिक करीब पहुंचेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें